बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर और पश्चिमी छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तेज हवाओं के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

यह भी पढ़े: प्रदेश में बढ़े बारिश के आसार, रायपुर सहित अन्य क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग की माने तो उत्तर-पश्चिमी छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश हो सकती है। कोरिया, पेंड्रा, कबीरधाम जिले में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी किया है। इन जिलों में अंधड़ के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इधर राजधानी रायपुर समेत आसपास के जिलों में हल्की वर्षा होगी।

यह भी पढ़े: CG Weather Alert : प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश समेत आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

गौरतलब है कि शुक्रवार को राजधानी रायपुर में दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। देर शाम हल्की बारिश हुई। वहीं आज भी सुबह से हल्की बारिश हो रही है। इसके अलावा राजधानी से लगे जिलों में भी बारिश का दौरा जारी है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट हुई है। कवर्धा में पिछले 12 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते नदी नाले उफान पर है। नदी किनारे रहने वालों को अलर्ट किया गया। बाढ़ के कारण जिले के कई गांवों में पानी घुस गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन