रक्षाबंधन से पहले प्रदेश में होती है पूर्ण शराबबंदी, तो राखी के दिन महिला मोर्चा बांधेगी मंत्री जी को राखी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की महिला नेताओं ने आबकारी मंत्री कवासी लखमा से प्रदेश में शराबबंदी करने को लेकर गुहार लगाई है। रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की नेता मीनल चौबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले शराबबंदी होती है, तो वे आबकारी मंत्री को राखी बांधकर उनका सम्मान करेंगी।

डी पुरंदेश्वरी का अपमान मतलब मातृशक्ति का अपमान

एक प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान मंत्री कवासी लखमा ने कह दिया था कि डी पुरंदेश्वरी फूलन देवी हैं। मीनल चौबे ने कहा कि सरकार के मंत्री महिलाओं से किया वादा पूरा करने की बजाए उन पर अनाप-शनाप टिप्पणी न करें। इसे लेकर दो दिन पहले महिला मोर्चा की नेता शैलेंद्री परगनिहा ने रैली निकाली थी। वो चूड़िया भेंट करने मंत्री के बंगले पहुंची थीं।

अपराध का गढ़ बन गया छत्तीसगढ़

मीनल चौबे के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद भाजपा मीडिया प्रभारी उर्मिला शर्मा ने प्रदेश सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों का हवाला देकर कहा कि औसतन हर रोज प्रदेश में 7 बलात्कार हो रहे हैं। शासन के ही आंकड़े के अनुसार पिछले 2 सालों में प्रदेश में 1828 हत्या, 1281 हत्या के प्रयास, 4939 बलात्कार 12 हजार 862 चोरी, 133 डकैती और 855 लूटपाट के मामले दर्ज हुए हैं। सरकार को महिलाओं पर टिप्पणी के बजाए कानून व्यवस्था को सुधारने पर जोर देना चाहिए।

See also  छत्तीसगढ़ः बाल-बाल बचे विधायक इंद्र साव, सोनभद्र में कार हुई दुर्घटना का शिकार
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।