पेंड्रा-मरवाही। कोरोना को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में लाक डाउन है, वहीं लोगों को प्रशासन के द्वारा अपने घर में ही रहने की सलाह दी जा रही हैं। इनके बाद भी लोगों के द्वारा घरों से बाहर घूम रहे हैं। जिसमें सख्ती लाने के छत्तीसगढ़ के नवीन जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही की कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी स्वयं पुलिस के साथ सड़कों पर उतरीं और लोंगो से अपील की वे लॉक डाउन के नियमों का कड़ाई के साथ पालन करें।


वहीं कानून व्यवस्था सुधारने कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी डंडे लेकर सड़क पर उतरीं और लोगों को सख्त भाषा में लॉक डाउन को लेकर हिदायद दी है ।

इधर राजधानी में निर्देशों की धज्जियां

उपर जो खबर आपने देखी वो संवेदनशील प्रशासन की एक झलक है जिसमें कलेक्टर खुद सड़क पर आकर लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल डिस्टेंस का बनाए रखने के लिए कड़ी समझाइश देती नजर आ रही हैं वहीं राजधानी में ये तस्वीर इसके उलट है। राजधानी के पाश इलाके में पंडरी मंडी के मर्लिन सोसाइटी दर्जनों लोग एकत्र होकर हवन कर रहे हैं। जबकि राजधानी क्षेत्र में 144 धारा लागू है। प्रशासन लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की अपील कर रहा है। पर ना तो लोग उनकी बात मान रहे हैं और ना ही प्रशासन ने अब तक कोई एक्शन लिया है।
बता दें राजधानी में कोरोना संक्रमण का एक मरीज को पाजिटिव पाया गया है। जिसके बाद लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी लगा दी है।

See also  वेलेंटाइन डे स्पेशल: दुनिया के सबसे अमीर आदमी ने गर्लफ्रेंड को दिया 1200 करोड़ का तोहफा

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।