टीआरपी डेस्क। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि 2020 में देश के 116 जिलों में मलेरिया का एक भी मामला सामने नहीं आया। इस तरह भारत इस बीमारी में 84.5 फीसदी और मौत में 83.6 फीसदी कमी लाने में कामयाब रहा है।

25 अप्रैल को है विश्व मलेरिया दिवस

उन्होंने कहा कि देश की इस उपलब्धि को विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2018, 2019 और 2020 में भी मान्यता दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी भारत की राजनीतिक प्रतिबद्धता और तकनीकी नेतृत्व को सक्षम बनाने की सराहना की है। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल को हर साल विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल का थीम है-शून्य मलेरिया लक्ष्य हासिल करना।

घर के आसपास पानी न भरने दें

बता दें कि इस वक्त देश पहले ही कोरोना महामारी के चपेट में है। ऐसे में हम सभी को एहतियात बरतनी चाहिए। चूंकि, मलेरिया बीमारी मच्‍छर के काटने से होती है इसलिए बच्‍चें को मच्‍छरों से दूर रखें। अपने घर के आसपास पानी न भरने दें। बारिश के मौसम में किसी भी कंटेनर आदि में पानी जमा न होने दें और समय-समय पर कूलर को साफ करें। 

See also  UP निकाय चुनाव : 37 जिलों में मतदान शुरू, पहले चरण में सीएम योगी ने डाला वोट

बच्चों को हल्के रंग के कपड़े पहनाएं

इसके साथ ही बच्‍चे को हल्‍के रंग के कपड़े पहनाएं। माना जाता है कि गहरे रंग के कपड़ों पर मच्‍छर जल्‍दी आते हैं। सभी लोगों को सलाह दी जाती है कि पूरी बाजू के कपड़े पहने। मच्‍छर मारने की दवाओं का इस्‍तेमाल करें और सोते समय मॉस्‍किटो नैट लगाएं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।