भोपाल। राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक सांवेर विधायक तुलसीराम सिलावट और सुरखी विधायक गोविंदसिंह राजपूत ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में दोनों विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शिवराज सरकार में दोनों विधायक दूसरी बार मंत्री बने हैं।

बता दें कि इसके पहले वर्ष 2018 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद कमल नाथ सरकार में दोनों को मंत्री पद मिला था। सिलावट और राजपूत कमल नाथ मंत्रिमंडल में मंत्री थे। मार्च में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद शिवराज सरकार बनी। उसमें भी दोनों मंत्री रहे। विधानसभा उपचुनाव से पहले गैर विधायक के रूप में छह माह का कार्यकाल पूरा होने के कारण 21 अक्टूबर को दोनों को मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। मंत्रिमंडल में फिलहाल 4 पद और खाली हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।