लंदन। अब तक आपने सोने के कईं आभूषण देखे होंगे। सोने के जूते और कपड़ों के बारे में भी सबने सुना होगा। लेकिन सोने के एटीएम कार्ड के बारे में आप पहली बार सुनेंगे। जी हां, ब्रिटिश सरकार की स्वामित्व वाली कंपनी ‘द रॉयल मिंट’ ने दुनिया का पहला सोने से बना एटीएम कार्ड बनाया है, जिसकी कीमत लाखों में है। इस कार्ड को कंपनी ने ‘रेरिस’ नाम दिया है।
इस सोने के कार्ड की खास बात ये है कि यह 18 कैरेट सोने से बना है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर इसकी कीमत क्या है। यह एटीएम कार्ड 18,750 यूरो यानी करीब 14 लाख 70 हजार रुपये का है। इसकी अनेक खासियतों की वजह से इसे इसे लग्जरी पेमेंट कार्ड्स की श्रेणी में रखा गया है।

लेन-देन करने पर नहीं लगती कोई ट्रांजेक्शन फीस

इस डेबिट कार्ड पर ग्राहक का नाम और हस्ताक्षर होंगे, जो लोगों को इसे खरीदने के लिए और भी आकर्षित करते हैं।
सोने के इस कार्ड से लेन-देन करने पर कोई ट्रांजेक्शन फीस भी नहीं लगती है।
इस कार्ड का ग्राहक कईं तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्राहकों को कोई फॉरेन एक्सचेंज फीस नहीं देनी होगी।

See also  समय से पहले उत्तर प्रदेश में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानें कारण

सीमित ग्राहकों को मिलेगा सोने का कार्ड

कंपनी की ओर से अभी इस बात पर कोई जानकारी प्रदान नहीं की गई है कि यह लग्जरी पेमेंट कार्ड कितने लोगों के लिए जारी किया जाएगा। लेकिन एक दावे के अनुसार, यह सीमित ग्राहकों को ही मिलेगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।