नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के मसले पर पाकिस्तान (Pakistan) की बौखलाहट समझ से परे है। बौखलाए पाकिस्तान की जनता ने आज अपने प्रधानमंत्री इमरान खान के आह्वान पर प्रदर्शन किया। इमरान खान ने अपने देश के लोगों से कश्मीर के मसले पर शुक्रवार के दिन आधे घंटे खड़े होने को कहा था।

इस दौरान एक वाक्या ऐसा हुआ कि पाकिस्तानी सरकार में रेल मंत्री शेख रशीद (Sheikh Rashid) एक सभा को संबोधित कर रह थे, जब वह अपनी बात रख रहे थे तो तभी उनके माइक में एक झटका-सा लगा और वह अचानक डर गए। इस मंजर को देख वहां खड़े लोग हंसने लगे। तब मंत्री बोले कि मोदी इस जलसे को खराब नहीं कर पाएगा।

भाषण के दौरान लगा झटका

दरअसल, शेख रशीद (Sheikh Rashid) पाकिस्तान के उन मंत्रियों में शामिल हैं जो लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। शुक्रवार दोपहर को जब वह भाषण दे रहे थे, तभी उनके माइक में झटका लगा। वह जब भारत के खिलाफ बयान दे रहे थे, तभी ऐसा हुआ और वह अचानक डर गए।

See also  सरकारी गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका, 2 से 6 दिसंबर तक खुली रहेगी योजना

भारत के खिलाफ युद्ध की धमकी देते रहते हैं

माहौल को संभालते हुए बाद में उन्होंने कहा कि लगता है कि करंट लगा है, लेकिन ये मोदी इस जलसे को नाकाम नहीं कर सकता है। शेख रशीद (Sheikh Rashid) इससे पहले भी कई बार भारत के खिलाफ युद्ध की धमकी देते आए हैं, ये वहीं हैं जिन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि अक्टूबर-नवंबर में भारत-पाकिस्तान के बीच जंग हो सकती है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।