रायपुर। शहर के आजाद चौक पर स्थित मां शारदा विद्या मंदिर (Maa Sarada Vidya Mandir, Raipur) के प्रार्थना हॉल के छज्जे का प्लास्टर जोरदार धमाके के साथ नीचे गिर गया। गनीमत यह है कि कोई भी छात्र इस छज्जे से घायल नहीं हुआ। आपको बता दें कि आदर्श भवन के प्रथम तल में संचालित हो रहे इस स्कूल (School) में प्लास्टर की चपेट में आने से पालक और बच्चे बाल-बाल बचे हैं। यहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

मां शारदा विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी में प्रार्थना हॉल के छज्जे का बहुत बड़ा टुकड़ा जैसे ही नीचे गिरा उससे जोर की आवाज आई। जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। यह अच्छी खबर है कि हादसे के वक्त बच्चे, परिजन हॉल में मौजूद नहीं थे।

स्कूल की प्राचार्या किरण मानिकपुरी ने बताया कि छज्जा में दो जगह पानी भर जाने की वजह से वो पूरी तरह फूल गया था। रॉड से धक्का देने से अचानक पूरा प्लास्टर भरभरा कर नीचे गिर गया। प्राचार्य ने कहा कि अभी दो दिन की छुट्टी है। इस दौरान छत की मरम्मत कराई जाएगी।

See also  IAS समीर विश्नोई की गिरफ्तारी के साथ ही उनका ट्वीट होने लगा वायरल… जाने क्या लिखा है पोस्ट में

प्लास्टर गिरने से किसी तरह की जन-हानि नहीं हुई है लेकिन कभी भी हो बड़ा हादसा हो सकता है। आपको बता दें कि इस स्कूल में लगभग 500 बच्चे पढ़ते हैं। पहली कक्षा से बारहवीं तक की कक्षाएं यहां संचालित हो रही हैं। स्कूल की बिल्डिंग इतनी जर्जर हो चुकी है कि चारों ओर से पानी टपकता है। हैरत की बात यह है कि प्रदेश की राजधानी में इस तरह का दूसरा हादसा है। इसके बावजूद स्कूल शिक्षा विभाग न ही शासन द्वारा इस ओर ध्यान दिया जा रहा है। शहर में शिक्षा के मंदिर की हालत ऐसी है तो दूर-दराज के क्षेत्रों में स्कूल की हालत क्या होगी यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।