जिन लोगों को भारत में डर लग रहा है, वो अफगानिस्तान चले जाएं... वहां पेट्रोल-डीजल भी सस्ता है- बीजेपी विधायक
Image Source- Google

टीआरपी डेस्क। अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान (Taliban) का कब्जा हो गया है। इसके बाद अब भारत में भी सियासी बयानबाजी के दौर की शुरूआत हो गई है। पहले सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान के समर्थन में बयान दिया था, जिस पर विवाद खड़ा हो गया और केस भी दर्ज हो गया। वहीं अब भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद होना तय है।

बिहार से बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि ‘अफगानिस्तान के हालात से भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मगर जिन लोगों को भारत में डर लग रहा है, वो अफगानिस्तान चले जाएं। वहां पेट्रोल-डीजल भी सस्ता है। ‘

जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी के सभी धर्मों के लोगों को भारत लाने के बयान पर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘धर्म के नाम पर देश बंट गया, ये लोग फिर बांटेंगे। अगर भारत के लोग नहीं संभले तो भारत भी अफगानिस्तान और तालिबान बन जाएगा। लोग समझ नहीं रहे हैं और सिर्फ वोट के चश्मे से देख रहे हैं।’ उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भारतीयों को अफगानिस्तान को देखने और उससे सीखना चाहिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।