टीना डाबी और अतहर आमिर के तलाक को अदालत की मंजूरी, 2018 में हुई थी शादी
टीना डाबी और अतहर आमिर के तलाक को अदालत की मंजूरी, 2018 में हुई थी शादी

टीआरपी डेस्क। साल 2015 की UPSC टॉपर IAS टीना डाबी और उनके IAS पति अतहर आमिर के तलाक को अदालत ने मंजूरी दे दी है। दोनों ने आपसी सहमति से करीब 9 माह पहले जयपुर के फैमिली कोर्ट में अर्जी दी थी।

बता देें कि मार्च 2018 में दोनों ने शादी की थी। IAS अफसरों की यह शादी काफी चर्चा में रही थी। अतहर कश्मीरी हैं, जबकि टीना का जन्म भोपाल (मध्य प्रदेश) में हुआ था। हालांकि उनका परिवार जयपुर का रहने वाला है।

टीना जब UPSC की टॉपर बनी थीं, उसी साल अतहर सेकेंड पोजिशन पर रहे थे। ट्रेनिंग के दौरान मसूरी में टीना और अतहर एक-दूसरे के करीब आए और शादी करने का फैसला ले लिया। दोनों ही राजस्थान कैडर के अफसर हैं। फिलहाल टीना जयपुर में फाइनेंस डिपार्टमेंट में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर हैं। अतहर डेपुटेशन पर जम्मू एंड कश्मीर में तैनात हैं।

शादी के बाद टीना ने कुछ समय बाद अपने सरनेम के आगे खान लगा लिया था। तलाक की अर्जी से कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट में अपने नाम से खान सरनेम हटा दिया था। इसी के बाद अतहर ने भी टीना को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर….

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।