टीचर्स की डांट का बदला लेने के लिए छात्र ने कॉल स्पूफिंग कर अपने ही स्कूल के शिक्षकों को दी जान से मारने की धमकी
Image Source- Google

टीआरपी डेस्क। स्कूल के शिक्षकों को अलग-अलग नंबर से फोन कॉल और मैसेज के जरिये जान से मारने की धमकी मिल रही थी। पहले तो शिक्षकों ने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब धमकियां हद से ज्यादा आने लगीं तब शिक्षकों ने  पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

बता दें कि टीचर्स को कॉल स्पूफिंग (call spoofing) के जरिए धमकी देने वाले पूर्व छात्र को खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छात्र खमतराई क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल के शिक्षकों को कॉल स्पूफिंग कर धमकी देता था।

क्या है कॉल स्पूफिंग

कॉल स्पूफिंग वह तकनीक है जिसके जरिए किसी के भी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके किसी के पास मैसेज भेजा जा सकता है। इस प्रक्रिया में दोनों व्यक्ति अर्थात जिसका नंबर प्रयोग किया जा रहा है और वह जिसे संदेश या कॉल किया गया है वह इससे अनजान रहते हैं।

खमतराई पुलिस की पूछताछ में नाबालिग छात्र ने बताया कि, वह इसी स्कूल में 10 वीं में पढ़ता था। इस वर्ष उसने उस स्कूल से अपनी टीसी निकाली है। स्कूल में अध्ययन के दौरान शिक्षकों की ओर से ड्रेस पहने और अनुशासन में रहने की बात कहने पर छात्र शिक्षकों से विवाद करता था। किसी बात का बदला लेने के लिए उसने कॉल स्पूफिंग कर खुद की पहचान छिपाई और शिक्षिका के साथ बाकी टीचर्स को परेशान करने लगा। छात्र, शिक्षकों को कॉल और मैसेज करके धमकी देता था।

See also  CG CONGRESS: दीपक बैज बोले- 'उद्घाटन से पहले ही खुली भारतमाला परियोजना के भ्रष्टाचार की पोल, सड़के और पुल हो रहे धराशायी'

महिला टीचर ने की थी शिकायत

खमतराई थाने से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में शिक्षिका ने खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसे कॉल और मैसेज कर अपशब्द कहे जा रहे थे और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। जिस नंबर से कॉल किया जाता था, उस पर कॉल करने से कॉल नहीं लगता था। मैसेज में अपशब्दों का प्रयोग किया जाता था। साथ ही उक्त नंबरों से स्कूल के दूसरे शिक्षकों को भी धमकी मिल रही थी।

आरोपी की हुई पहचान

जिसके बाद खमतराई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 509 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। साइबर सेल और तकनीकी टीम की मदद से आरोपी की पहचान कर ली है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।