Tokyo Olympics: गोल्ड में अपग्रेड हो सकता है मीराबाई चानू का सिल्वर, चाइनीज वेटलिफ्टर होऊ का होगा डोप टेस्ट
Tokyo Olympics: गोल्ड में अपग्रेड हो सकता है मीराबाई चानू का सिल्वर, चाइनीज वेटलिफ्टर होऊ का होगा डोप टेस्ट

टीआरपी डेस्क। टोक्यो ओलंपिक में शनिवार को स्वर्ण पदक जीतने वाली चीन की भारोत्तोलक झीहुई होऊ का डोपिंग रोधी अधिकारियों द्वारा टेस्ट किया जाएगा। यदि वह इसमें विफल रहती हैं, तो भारतीय भारत्तोलक मीराबाई चानू का सिल्वर मेडल, गोल्ड में बदल सकता है।

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने सामचार एजेंसी एएनआइ को बताया, ‘होऊ को टोक्यो में रहने के लिए कहा गया है और उनका परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण निश्चित रूप से होने वाला है।’ चीन के झीहुई होउ ने शनिवार को कुल 210 किग्रा का भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता था और एक नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया था।

क्या कहता है नियम

अगर कोई एथलीट डोपिंग टेस्ट में फेल हो जाता है, तो सिल्वर जीतने वाले एथलीट को गोल्ड से सम्मानित किया जाएगा। मीराबाई चानू ने शनिवार को टोक्यो इंटरनेशनल फोरम में महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत को पहला पदक दिलाया था।

See also  ममता के मुख्य सलाहकार बने अलापन पर आपदा कानून के तहत कार्रवाई की तैयारी, 2 साल तक सजा का है प्रावधान

ओलंपिक पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय भारोत्तोलक

प्रतियोगिता में अपने चार सफल प्रयासों के दौरान चानू ने कुल 202 किग्रा (स्नैच में 87 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा) का कुल वजन उठाया। चीन के झीहुई होउ ने एक नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया, जबकि इंडोनेशिया की विंडी केंटिका आइसा ने कुल 194 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। रजत पदक जीतने के साथ ही चानू ओलंपिक पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय भारोत्तोलक बन गईं। इससे पहले यह करनामा कर्णम मल्लेश्वरी ने 2000 सिडनी खेलों में 69 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतकर किया था।

चानू स्वदेश रवाना

बता दें कि मणिपुर की रहने वालीं मीराबाई चानू भारत को टोक्यो में गौरववान्वित करके स्वदेश रवाना हो गई हैं। वह आज ही भारत पहुंच सकती हैं। इससे पहले उन्हें आज मानसून सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा में मीराबाई चानू को टोक्यो ओलिंपिक में सिल्वर जीतने पर बधाई दी गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।