रवि दहिया ने सिल्वर मेडल किया पक्का, भारत को मिला चौथा पदक

टीआरपी डेस्क। भारतीय पहलवान रवि दहिया (57 किग्रा) ने टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के सनायेव नूरिस्लाम को हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत का चौथा पदक व दहिया अपना सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है।

बता दें कि सुशील कुमार के बाद कुश्ती में सिल्वर मेडल जीतने वाले दहिया दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। आपको बता दें कि दहिया से पहले भारत के लिए रेसलिंग में सुशील कुमार (2008, 2012), योगेश्वर दत्त (2012) और साक्षी मलिक (2016) पदक जीत चुके हैं।

रवि ने प्री क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया के ऑस्कर एडुआर्डो टिग्रेरोस को 13-2 से हराया। वहीं, क्वार्टर फाइनल में उन्होंने बुल्गारिया के जियोर्जी वेलेंटिनोव वांगेलोव को 14-4 से मात दी।

दीपक ने नाइजीरिया और चीनी पहलवान को हराया

दीपक पूनिया (86 किग्रा) ने भी पहले दो राउंड में बेहतरीन जीत हासिल की। उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में नाइजीरिया के एकेरेकेमे एगियोमोर को 12-1 से मात दी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में दीपक ने चीन के लिन जुशेन को 6-3 से हराया।

See also  पहली तारीख को आई खुशखबरी, गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती, आज से लागू होगी नई दरें

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।