बिलासपुर। जिला प्रशासन ने भारी जद्दोजहद के बाद आखिरकार जिले 81 पटवारियों (Patwari) का तबादला आदेश (Transfer Order) जारी कर दिया है। सूची को देखने से पता चलता है कि कई चहेते पटवारियों के सिर्फ हल्का नंबर में अदला- बदली की गई है। यानी कि इन्हें इनाम के तौर पर मुंहमांगा स्थान दिया गया है। कई पटवारियों को शहर से उठाकर जंगल भेज दिया गया है तो कई पटवारियों को जंगल से उठाकर शहरी क्षेत्र में लाया गया है।

भू अभिलेख शाखा (Land Records Branch) में पोस्टेड कई पटवारियों (Patwari) को तहसील हल्का में पदस्थापना दी गई है। सूची के मुताबिक जिन पटवारियों का तबादला किया गया है, उन्हें जिले के बिलासपुर, बिल्हा, मस्तूरी, कोटा, तखतपुर, मरवाही और पेंड्रा तहसील के अलग-अलग हल्का में पदस्थापना दी गयी है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।