टीआरपी डेस्क। पेड़ पर बने चीटियों के घरौंदे को तोड़ते समय कच्चे बांस के 11 केवी तार से टकरा जाने की वजह से बुजुर्ग आदिवासी महिला करंट की चपेट में आ गई। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंचे सीआरपीएफ के जवानों ने महिला को करंट से अलग कर सीआरपी के साथ कृत्रिम सांस देकर जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, कोइटपाल स्थित सीआरपीएफ 222 बटालियन के केम्प से मात्र 100 मीटर की दूरी पर एक बुजुर्ग आदिवासी महिला चिमरी लेकाम पेड़ पर बने चींटियों के घरौंदे को कच्चे बांस से तोड़ रही थी। इसी दौरान पास से गुजर रहे 11 केवी तार से बांस टकराया और महिला करेंट के चपेट में आ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बटालियन के कम्पनी कमांडेंट भाकल सहित जवान मौके पर पहुंचे और महिला को करेंट से अलग किया। इसके बाद करेंट से बेहोश हुई महिला को CPR ( Cardiopulmonary Resuscitation) और कृत्रिम सांस देकर वापस प्राण लौटाई। इसके साथ ही 108 में काल कर एम्बुलेंस बुलाई और महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

महिला की जान बचाने पर ग्रामीणों व परिजनों ने कम्पनी कमांडेट देव भाकल , इंस्पेक्टर सुमित कुमार, इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर जय सिंह गुर्जर सहित जवानों को धन्यवाद दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।