रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2002 बैच के आईएएस डॉ.रोहित यादव प्रधानमंत्री कार्यालय में जॉइन्ट सिकरेट्री बनाए गए हैं। पीएमओ पहुंचने वाले रोहित छत्तीसगढ़ के तीसरे आईएएस होंगे। उनसे पहले बीवीआर सुब्रमण्यम और अमित अग्रवाल पीएमओ में काम कर चुके हैं। साफ सुथरी छबि के आईएएस रोहित रायपुर, सरगुजा समेत कई जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं। लंबे समय तक उन्होंने नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव की भी जिम्मेदारी संभाली।


बता दें कि रोहित यादव दो साल पहले सेंट्रल एविएशन मंत्री सुरेश प्रभु के पीएस बनकर डेपुटेशन पर भारत सरकार गए थे। बाद में मोदी सरकार की दूसरी पारी में वे डायरेक्टर स्टील बने थे। डॉ.रोहित यादव को पिछले साल भारत सरकार ने स्टील मिनिस्ट्री में ही प्रमोट कर जॉइंट सिकरेट्री बनाया था। बता दें कि डॉ.रोहित यादव एमबीबीएस क्लिनीकल पैथालॉजी की पढ़ाई पूरी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित हुए हैं। रोहित की पत्नी रितु सेन 2003 बैच की आईएएस हैं। वे भारत सरकार में शहरी आवास विभाग की डायरेक्टर हैं।

See also  लापता इंजिनियर का अब तक कोई सुराग नहीं, पत्नी ने नक्सलियों से छोड़ने की लगाई गुहार

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।