रायपुर। राज्य शासन ने नोवल कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण के रोकथाम के संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यो में सहयोग करने के लिए वरिष्ठ सचिवों की एक हाईपॉवर समिति गठित की है। इस संबंध में मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष राज्य कार्यपालिक समिति राजस्व आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आरपी मंडल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत एक आदेश के जरिए  समिति गठित की है।

टीआरपी ब्रेकिंगः ACS सुब्रत साहू की अध्यक्षता में सीनियर IAS अफसरों की सरकार ने बनाई हाईपावर कमेटी, कोरोना से बचाव में राज्य आपदा प्राधिकरण को कमेटी करेगी सहयोग

 

समिति के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री सुब्रत साहू होंगे। समिति के सदस्य प्रमुख सचिव वाणिज्य उद्योग मनोज पिगुंआ, प्रमुख सचिव कृषि डाॅ. मनिन्दर कौर द्विवेदी, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास गौरव द्विवेदी, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निहारिका बारिक सिंह, सचिव श्रम विभाग सोनमणि वोरा, सचिव वित्त विभाग सहला निगार, सचिव खाद्य डाॅ. कमलप्रीत सिंह, सचिव महिला एवं बाल विकास सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव समाज कल्याण आर. प्रसन्ना, सचिव नगरीय प्रशासन अलरमेलमंगई डी और हिमांशु गुप्ता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ को सदस्य बनाया गया है।

See also  शिकागो में गूजेंगा अरपा पैरी के धार, छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन का फेसबुक लाइव 2 नवंबर को

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।