नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। देश में कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के बीच यह पीएम मोदी का चौथा राष्ट्र के नाम संबोधन होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल पर आज के राष्ट्र के नाम संबोधन की जानकारी दी गई।

देश में कोरोना महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जारी लॉकडाउन 3.0 के बीच पीएम कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। पीएम ने कल देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मैराथन बैठक की थी। इस बैठक महाराष्ट्र, पंजाब, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और बिहार के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने की अपील की थी।

लॉकडाउन 3.0 के बाद भी देश के कई हिस्सों में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी आज रात के संबोधन में देश में फिर से लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, यह भी कहा जा रहा है कि पीएम अपने संबोधन में लॉकडाउन से एग्जिट प्लान की घोषणा कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि क्लस्टर वाइज लॉकडाउन को लागू किया जा सकता है।

 

See also  नगरीय निकाय चुनाव का हुआ ऐलान... प्रत्याशियों का नाम फाइनल करने पहुंचे पीएल पुनिया, कहा- कांग्रेस ही विकल्प

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।