रायपुर। कल यानि शनिवार 23 मई से लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक से जुड़े अपने कामकाज आज ही निपटा लें। दरअसल, 23 मई को महीने का चौथा शनिवार काे बैंकिंग अवकाश है। 24 मई को रविवार का अवकाश और सोमवार को ईद-उल-फितर का अवकाश घोषित किया गया है।
लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहने के कारण एटीएम में नकदी की किल्लत भी हो सकती है, इसलिए अगर पहले ही जरूरत के लिए पैसे निकालकर रख लें, तो ज्यादा बेहतर होगा। शुक्रवार को सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन में ज्यादतर बैंकों में ग्राहकों की भीड़ भी नजर आई।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।