Raipur News । (appointment in corporation boards in Chhattisgarh second list final) छत्तीसगढ़ में निगम मंडलों में नियुक्ति का इंतजार कर रहे विधायकों और संगठन नेताओं को जल्द ही दीपावली का गिफ्ट मिल सकता है।

प्रदेश कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों की माने तो इसी सप्ताह छत्तीसगढ़ में रिक्त निगम मंडलों में विधायकों और संगठन नेताओं को जगह दी सकती है। इसी के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों का ऐलान किया जा सकता है।

बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने आयोग, निगम और मंडलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की सूची जारी की थी, जिसमें आयोग, निगम और मंडलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के पदों पर कुल 32 नेताओं को जगह दी गई थी। इनमें 14 रायपुर संभाग के, 4-4 बिलासपुर-दुर्ग-सरगुजा संभाग के और 6 बस्तर संभाग के नेताओं को निगम मंडलों में जगह दी जा चुकी है।

इस सूची के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संकेत दिया था कि मरवाही उपचुनाव के नतीजों के बाद दूसरी सूची जारी की जाएगी। ऐसे में जब मरवाही उप चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत मिल चुकी है तो अब संगठन नेताओं ने रिक्त निगम मंडलों में जगह पाने दबाव बढ़ा दिया है।

See also  नेशनल पार्क क्षेत्र नक्सल मुक्त, गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान, शनिवार को हुए मुठभेड़ में दिलीप बेडजा समेत 4 नक्सली ढेर

कांग्रेस के उच्च सूत्रों ने संकेत दिया है कि रिक्त निगम मंडलों में नियुक्ति की लिस्ट फाइनल कर ली गई है, जो कभी भी जारी हो सकती है।

जिला समितियों का भी हो सकता है ऐलान

सूत्रों की मानें तो संगठन के जिन नेताओं और विधायकों को निगम मंडल में जगह नहीं मिल पाई है उन्हें जिला कांग्रेस की समितियों में जगह दी जाएगी। जिला समितियों की सूची भी इसी सप्ताह जारी की जा सकती है। जिसमें सभी को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है।

बता दें कि इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नई कार्यकारिणी में 10 प्रदेश उपाध्यक्ष, 22 प्रदेश महासचिव, विशेष आमंत्रित सदस्य 7 और 36 जिला अध्यक्ष,एक कोषाध्यक्ष पद का पहले ही ऐलान कर दिया है, लेकिन जिला समितियोें का गठन नहीं हो पाया था। अब संगठन को गति देने जिला समितियों की घोषणा कभी भी की सकती है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  मैक इन इंडिया: कश्मीर बॉर्डर पर तैनात जवानों को मिली 40 हजार बुलेटप्रूफ जैकेट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।