रायपुर। रायपुर एम्स के आसमान पर फूल बरसाकर भारतीय सेना ने खुद की जिंदगी दांव पर लगाकर दूसरों की रक्षा करने में जुटे कोरोना वॉरियर्स को सलामी दी है।
रविवार सुबह 10.30 बजे रायपुर सिटी और एम्स हास्पिटल के पास आसमान पर हेली​काप्टर की गड़गड़ाहट से गूजने लगी। लोग एकटक लगाए आसमान को निहार रहे थे।

कोरोना महामारी में जान की परवाह किए बगैर दिन-रात सेवा में लगे डाक्टर्स, नर्स, पैरामेडिकल स्टाॅफ,पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मियों के उत्साह और सम्मान के लिए भारतीय सेना द्वारा आज फ्लाई पास्ट किया गया। राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल के ऊपर वायु सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए फूलों की बारिश कर इन कोरोना वाॅरियर्स का सम्मान किया गया।

बता दें कि कल आर्मी ट्वविटर पर एक वीडियो  शेयर किया है। इसे पोस्ट करते हुए आर्मी की तरफ से लिखा गया- कोरोना वॉरियर्स को भारत सलाम करता है। कोरोना वॉरियर्स पर राष्ट्र गर्व करता है। कोरोना को हराने में जुटे सभी देशवासियों और फ्रंटलाइन वॉरियर्स को हमारा सलाम।

See also  मंत्री कवासी लखमा का फिर विवादित बयान...विपक्ष को मौका सरकार को दिया चौका...बोले- बस्तर के आदिवासी शराब पीकर खुश...शुरू करेंगे भैंसे की बलि प्रथा

जनरल रावत ने कहा कि हम सभी कोरोना वॉरियर्स का शुक्रिया अदा करते हैं। डॉक्टर, नर्स, सफाईकर्मी, पुलिस, होमगार्ड, डिलीवरी बॉय और मीडिया सरकार का यह संदेश जनता तक पहुंचा रहे हैं कि मुश्किल वक्त में भी जिंदगी को कैसे चलाए रखना है।

तीनों सेनाएं इस वक्त देश के साथ मजबूती से खड़ी हैं। हम हर कोरोना वॉरियर के साथ हैं। हम यह लड़ाई जीतेंगे, तो यह देश के हर नागरिक के अनुशासन और सब्र का नतीजा होगी। हमारी तरफ से कुछ विशेष गतिविधियां होंगी, जिसका राष्ट्र गवाह बनेगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।