टीआरपी डेस्क। ट्विटर (Twitter) ने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) का अकाउंट 12 नवंबर को कुछ समय के लिए लॉक कर दिया था। साथ ही उनका प्रोफाइल पिक्चर हटा दिया था।

अब इस मसले में ट्विटर ने सफाई दी है। ट्विटर के प्रवक्‍ता ने शुक्रवार को अमित शाह (Amit Shah) के अकाउंट से प्रोफाइल फोटो हटाने को लेकर अपनी गलती स्‍वीकार कर ली है। ट्विटर ने इसे अनजाने में हुई गलती करार दिया और कहा कि गलती से टेम्पररी तौर पर गृहमंत्री का अकाउंट ब्‍लॉक किया गया था, जिसे सुधार लिया गया है और अमित शाह का ट्विटर अकाउंट अब पूरी तरह एक्टिव है।

ट्विटर ने अमित शाह (Amit Shah) का अकाउंट लॉक किए जाने के पीछे अपनी वैश्विक कॉपीराइट नीति को वजह बताया। ट्विटर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वैश्विक कॉपीराइट पॉलिसी के तहत लिए गए इस फैसले को कुछ ही देर बाद वापस ले लिया गया। अकाउंट को फिर से चालू कर दिया गया।

See also  जम्मू-कश्मीरः पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की रिहाई के आदेश, पूर्व सीएम उमर और महबूबा अभी हिरासत में ही रहेंगे

ट्विटर के कॉपीराइट पॉलिसी में कहा गया है कि सामान्यता फोटो पर फोटोग्राफर का अधिकार होता है, न कि फोटो में दिख रहे शख्स का। ट्विटर पर अमित साह के 23.6 मिलियन फॉलोअर्स है। ऐसी ही घटना कुछ वक्त पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के ट्विटर हैंडल के साथ भी हुआ था। कंपनी ने कॉपीराइट उल्लंघन की बात करते हुए बोर्ड के अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर हटा दी थी।

5 दिनों में मांगा नोटिस का जवाब

ट्विटर की ओर से अमित शाह की प्रोफाइल पिक को अनजाने में ब्लॉक करने की यह घटना उस दिन हुई जब इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय (IT Ministry) ने ट्विटर को नोटिस जारी किया था। ट्विटर द्वारा लेह को लद्दाख की जगह जम्मू कश्मीर का हिस्सा बताने पर मंत्रालय ने नोटिस जारी करते हुए 5 दिनों में इस पर जवाब देने को कहा गया कि आखिर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। इससे पहले भी ट्विटर ने लेह को चीन का हिस्सा बता दिया था, जिसके बाद मंत्रालय की तरफ से ट्विटर के सीईओ जैक डोर्जी (Jack Dorsey) को पत्र लिखकर आपत्ति जताई गई थी। जिसके बाद ट्विटर ने गलती को सुधार लिया था।

See also  कांग्रेस विधायक धनेन्द्र साहू कर रहे थे विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन तभी भरभरा कर गिर पड़ा 7 लाख का शेड

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।