रायपुर। (Mana Child Communication Home Raipur) माना बाल संप्रेक्षण गृह से हत्या, अपहरण और रेप के आरोप में सजा भुगत रहे दो बंदियों के फरार होने की खबर मिलते ही संप्रेक्षण गृह में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हत्या का आरोपी मुकेश चौहान और बलात्कार का आरोपी रमेश उर्फ मोटू गोड सुबह भाग निकले हैं।

फरारी के लिए आरोपियों ने बाल संप्रेक्षण गृह की दीवारों में सुराख कर रास्ता बनाया था। दोनों के खिलाफ माना थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों अपचारी बालकों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। हालांकि, अभी तक उनके बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।