नई दिल्ली।(Delhi Police) देश की राजधानी नई दिल्ली में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आतंकी का संबंध जैश-ए- मोहम्मद से है।

सरायकाले खां से गिरफ्तार किए गए आतंकी जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के रहने वाले अब्दुल लतीफ और कुपवाड़ा जिले के हट मुल्ला गांव के रहने वाले अशरफ खाताना के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को इन दोनों आतंकियों के बारे में इनपुट था। इसके बाद दोनों आतंकियों को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया गया। सोमवार रात 10.15 बजे जैश-ए-मोहम्मद के दोनों आतंकियों को सरायकाले खां के मिलिनियम पार्क के पास से धर दबोचा गया। इनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।