UGC-NET 2021
UGC-NET 2021

टीआरपी डेस्क। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को UGC-NET 2021 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसकी जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए यह परीक्षा 2 से 17 मई तक आयोजित की जाएगी।

https://twitter.com/DrRPNishank/status/1356499531165097984?s=20

2 मई से होगी परीक्षा

जारी शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई को दो शिफ्ट में आयोजित होगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। UGC-NET 2021 परीक्षा 2021 में शामिल होने के इच्छुक कैंडिडेट NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी इंफॉर्मेशन बुलेटिन देख सकते हैं। यूजीसी नेट क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स देश भर की यूनिवर्सिटीज में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर काम करने के लिए एलिजिबल होते हैं।

पिछले साल 5 लाख कैंडिडेट्स हुए थे शामिल

इससे पहले 2020 में हुई UGC-NET परीक्षा के लिए कुल 8,60,976 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं, परीक्षा में 5,26,707 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। जिसमें 2,90,260 फीमेल कैंडिडेट थीं और 2,36,427 कैंडिडेट्स मेल। इसके अलावा 20 ट्रांसजेंडर भी इस परीक्षा में शामिल हुए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।