टीआरपी डेस्क। वैश्विक कोरोना महामारी को देखते हुए मई में होने वाली नेट परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। 2 मई से शुरू होने वाली यूजीसी नेट ( UGC NET) परीक्षा स्थगित हो गई है। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसरों की योग्यता निर्धारित करने और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) प्रदान करने के लिए होने वाली नेट ( NET) परीक्षा का संचालन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाता है।

यूजीसी नेट ( UGC NET) परीक्षा का आयोजन 2 मई से लेकर 17 मई तक होना था। जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। दरअसल, वैश्विक कोरोना महामारी को देखते हुए मई में होने वाली नेट परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया।

कोरोना की वजह से पैदा हुई स्थिति के कारण अभ्यर्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह परीक्षा स्थगित की गई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी का कहना है कि यूजीसी नेट ( UGC NET) दिसंबर 2020 चक्र (मई 2021) परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। एनटीए का कहना है कि उम्मीदवारों को नई परीक्षा तिथि के बारे में 15 दिन पहले सूचित किया जाएगा। संशोधित तारीखों को अधिसूचित किए जाने के बाद यूजीसी नेट 2021 के एडमिट कार्ड जारी होंगे।
 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।