रायपुर। छत्तीसगढ़ में तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। अब प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल कोरोना पॉजिटिव ( Umesh Patel Corona Positive ) पाए गए है।

कोरोना के लक्षण मिलने के बाद मंत्री ने अपना टेस्ट कराया था। उन्होंने खुद के संक्रमित (Umesh Patel Corona Positive) होने की जानकारी सोशल मीडिया में साझा की है और संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की बात कही है।

मंत्री उमेश पटेल (Minister Umesh Patel) ने सोशल मीडिया में लिखा है कि कल कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें मैं पॉजिटिव पाया गया हूं, मैं अभी स्वस्थ हूं। जो अभी कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, उन सभी लोगों से मेरा निवेदन है स्वयं को क्वारंटाइन कर लें और अपना टेस्ट जरूर कराये।

बता दें कि इससे पहले राज्य की महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया भी कोरोना संक्रमित मिली थी। उन्होंने अपना इलाज रायपुर निवास में होम आइसोलेशन रहकर करवाया था।

See also  विदेशी और दुर्लभ पक्षियों का आश्रय स्थल, बर्ड इंटरप्रिटेशन सेंटर का लोकार्पण एवं बर्ड सफारी का शुभारंभ

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।