अब छत्तीसगढ़ के हर अस्पतालों में ऑपरेशन और भर्ती के पहले अनिवार्य होगा कोरोना जांच, सार्वजनिक स्थानों पर भी तैयारी
अब छत्तीसगढ़ के हर अस्पतालों में ऑपरेशन और भर्ती के पहले अनिवार्य होगा कोरोना जांच, सार्वजनिक स्थानों पर भी तैयारी

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार कम होने के साथ ही अब छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिले अनलॉक होने लगे हैं। अब तक प्रदेश के करीब 20 जिलों से अनलॉक का आदेश जारी हो चुका है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सरगुजा जिले से भी अनलॉक का आदेश जारी कर दिया गया।

पढ़ें आदेश की कॉपी

बता दें कि सरगुजा जिले में फिलहाल संक्रमण के ऩए मामले ज्यादा नहीं आ रहे हैं। लगातार कोरोना के मामलों में गिरावट दिख रही है। लिहाजा, कलेक्टर संजीव कुमार झा ने अनलॉक के आदेश जारी कर दिये हैं।

सरगुजा जिले में सभी तरह की दुकानें कल से खुल जाएंगी। दुकानें सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेगी। शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू होगा। मंदिर, पर्यटन स्थल व सांस्कृतिक स्थल बंद रहेंगे, लेकिन शादी अब होटल व मैरिज हॉल में भी हो सकेगी।

शादी में शामिल होने वाले सभी लोगों को कोरोना टेस्ट कराना जरूरी होगा। बिना कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के शादी समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे। शादी में 50 और अंतियोष्ठि और दशगात्र में 20 लोग ही मौजूद हो सकेंगे। सरगुजा जिले में मंगलवार को कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा। जिले में मंगलवार को सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं की दुकानें खुलेगी। इस दौरान सुपर बाजार, पार्लर, सैलून भी खुले रहेंगे। दुकानदार और दुकान के कर्मचारियों को समय-समय पर कोरोना टेस्ट कराना होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।