टीआरपी डेस्क। यदि आप हार्ले डेविडसन (Harley-Davidson) के फैन हैं तो यह आपके लिए बुरी खबर है। हार्ले डेविडसन (Harley-Davidson) भारत में अपना कारोबार समेटने जा रही है। कंपनी ने अपने खर्चों में 75 मिलियन डॉलर की कटौती की योजना बनाई है। इसके तहत कंपनी भारत में मैन्युफैक्चरिंग बंद कर रही है। कंपनी अपने कारोबार को पुनर्गठित करने जा रही है।

हार्ले डेविडसन ने एक बयान जारी करके कहा है कि वह कुछ अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से बाहर निकलने और भारत में अपनी ब्रिकी और विनिर्माण कार्यों को बंद कर रही है। दो महीने पहले ही हार्ले डेविडसन ने संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे अधिक लाभदायक मुख्य बाजारों में वापस ध्यान केंद्रित करने की रणनीति का खुलासा किया था।

हार्ले डेविडसन के प्रबंधन ने कहा है कि कंपनी महत्वपूर्ण बाजार पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी और उन देशों से निकलने की योजना बनाएगी जहां वॉल्यूम और मुनाफा निवेश के मुताबिक नहीं मिल रहा है। भारतीय बाजार में 10 साल पहले कदम रखने वाली हार्ले डेविडस निवेश के बावजूद अपनी पकड़ बनाने में नाकाम रहीं।

See also  जैश उल हिंद ने ली इजरायली दूतावास बम ब्लास्ट की जिम्मेदारी, लेटर में लिखा- ये सिर्फ टेलर

वित्त वर्ष 2019-2020 में कंपनी ने भारत में केवल 2,500 बाइक बेचे। इस साल कोरोना महामारी और ऑटो सेक्टर में जारी मंदी के बीच अप्रैल से जून की अवधि के बीच कंपनी केवल 100 बाइक ही बेच पाई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।