टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के काफिले की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रतापगढ़ के हथिगवा थाना इलाके के खिदिरपुर में शनिवार की सुबह लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर यह सड़क हादसा हुआ। डिप्टी सीएम काफिले में नहीं थे केवल उनकी फ्लीट की गाड़ियां जा रही थी। जिसे प्रयागराज की तरफ से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचकर हथिगवां थाना प्रभारी ने एम्बुलेंस से घायलों को कुंडा सीएचसी पहुंचाया गया। जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।