छत्तीसगढ़ कोरोना को हराने के करीब, जितने मरीज मिले उससे दोगुना डिस्चार्ज, 144 की मौत
छत्तीसगढ़ कोरोना को हराने के करीब, जितने मरीज मिले उससे दोगुना डिस्चार्ज, 144 की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के निःशुल्क टीकाकरण के लिए भारत बायोटेक को कोवैक्सीन के लिए और सीरम इंस्टीट्यूट को कोविशील्ड वैक्सीन के लिए आर्डर दिए हैं। इन दोनों कंपनियों को राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 75 लाख वैक्सीन के आर्डर दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ को अब तक प्राप्त 1.5 लाख कोवैक्सीन के लिए भारत बायोटेक को 6 करोड़ 30 लाख रुपए का भुगतान किया गया है, इसी तरह 2.9 लाख अप्राप्त कोविशील्ड डोज के लिए सीरम इंस्टीट्यूट को 9 करोड़ 35 लाख 89 हजार 650 रुपए का अग्रिम भुगतान किया जा चुका है।

प्रदेश के 28 जिलों में 05 मई 2021 की स्थिति में 18 ले 44 आयु वर्ग के 42,903 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत बायोटेक को 26 अप्रैल को मेल के माध्यम से आर्डर किया गया था। भारत बायोटेक के सीईओ श्री कृष्णा इल्ला से आर्डर के संबंध में अनुरोध किया गया था। सीरम इंस्टीट्यूट को भी 26 अप्रैल को मेल के माध्यम से आर्डर किया गया था।

See also  Chhattisgarh Assembly Election 2023: बस्तर में कांग्रेस का चक्रव्यूह तोड़ने बीजेपी ने मनीराम कश्यप को दिया मौका

सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ आदर पूनावाला से वैक्सीन आर्डर के संबंध में अनुरोध किया गया था। भारत सरकार द्वारा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए वैक्सीन डोजेस राज्य कोष से क्रय करने और इस आयु वर्ग के नागरिकों का टीकाकरण करने की अनुमति प्रदान की गई है। इसी आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा वैक्सीन के दोनों उत्पादकों को 75 लाख वैक्सीन डोज की मांग भेजी गई।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि राज्य के सभी नागरिकों का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।