अहमदाबाद। veteran Congress leader Madhav Singh Solanki dies कांग्रेस के दिग्गज नेता माधव सिंह सोलंकी का शनिवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। वह 4 बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे और विदेश मंत्री का भी पद संभाल चुके थे। उनका जन्म 30 जुलाई 1927 में गुजरात के कोली परिवार में हुआ था।

गुजरात की राजनीति और जातिगत समीकरणों के साथ प्रयोग कर सत्ता में आने वाले माधव सिंह सोलंकी खाम सिद्धांत के जनक माने जाते हैं। माधव सिंह सोलंकी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। पीएम मोदी ने माधव सिंह सोलंकी के बेटे भरत सिंह सोलंकी से फोन पर बात कर संवेदनाएं प्रकट की हैं।

खाम यानी कि क्षत्रिय, हरिजन, आदिवासी और मुस्लिम। 1980 के दशक में उन्होंने इन्ही चार वर्गों को एक साथ जोड़ा और प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आए थे। माधव सिंह सोलंकी के इस समीकरण ने गुजरात की सत्ता से अगड़ी जातियों को कई साल के लिए बाहर कर दिया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।