पश्चिम बंगाल की 30 और असम की 47 सीटों पर मतदान जारी, छिटपुट शिकायतों के साथ जारी है पहले चरण की वोटिंग
पश्चिम बंगाल की 30 और असम की 47 सीटों पर मतदान जारी, छिटपुट शिकायतों के साथ जारी है पहले चरण की वोटिंग

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज हो रही है। चुनाव के पहले चरण में बंगाल के 5 जिलों की 30 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं, जबकि असम की 47 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

चुनाव आयोग ने इस बार वोट डालने का समय बढ़ा दिया है। कुछ जगहों पर छिटपुट शिकायतों के साथ मतदान शांति पूर्वक चल रहा है।

टीएमसी और बीजेपी चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत

बंगाल में टीएमसी ने चुनाव आयोग की एप में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इसी सिलसिले में टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल 12 बजे चुनाव से शिकायत करने जाएगा। वहीं बीजेपी का आरोप है कि उनके कार्यकर्ताओं पर लगातार हमला किया जा रहा है। इसकी शिकायत बंगाल बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय दोपहर 2 बजे चुनाव आयोग से शिकायत करने जाएंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।