रायपुर। coldweb in Balrampur North Chhattisgarh मकर संक्रांति पर सूर्य के राशि परिवर्तन और राज्य में हवा की दिशा बदलने के साथ ही मौसम एकाएक बदल गया। सरगुजा,बलरापुर व उसके आस.पास के इलाके में शीतलहर की स्थिति है। बलरामपुर में पारा गिरकर 5 डिग्री पहुंच गया है। रायपुर में भी एक ही रात में पारा तापमान 4ण्4 डिग्री कम होने से ठंड बढ़ गई।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर से हवा आने के कारण प्रदेश के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिरा है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटे में तापमान एक से दो डिग्री तक और कम होने की उम्मीद है। पश्चिम विक्षोभ के असर से राजधानी का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पर पहुंच गया था।

जनवरी में होने लगा था मार्च की गर्मी का अहसास

मौसम में तब्दीली से राज्य के ज्यादातर जिले जनवरी के पहले व दूसरे सप्ताह में काफी गर्म हो गए। मार्च की गर्मी का अहसास होने लगा था। 12 जनवरी तक राजधानी में पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा गर्म दिन गुजरे। बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री पर आ गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। बुध्वार को दिन का तापमान 28.8 डिग्री रहा जो मंगलवार की तुलना में 2.5 डिग्री कम है। यह सामान्य से केवल एक डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से ठंडी हवा आने के कारण ही बस्तर संभाग को छोड़कर बाकी स्थानों पर पारा लुढ़क गया है। गुरुवार को तापमान और गिरेगा, इससे ठंड बढ़ेगी। बलरामपुर व आसपास के जिलों में शीतलहर चल सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।