पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: बीजेपी नेता शिबाजी रॉय पर जानलेवा हमला, मंत्री जाकिर हुसैन पर भी बम से हमला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: बीजेपी नेता शिबाजी रॉय पर जानलेवा हमला, मंत्री जाकिर हुसैन पर भी बम से हमला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से बीजेपी के नेता पर हमला हुआ है। नॉर्थ कोलकाता के जिला अध्यक्ष शिबाजी सिंह रॉय को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कहा जा रहा है कि हमला फूल बागान इलाके में उस समय हुआ जब वह सुवेंदु अधिकारी और शंकुदेब पांडा के साथ वहां मौजूद थे।

बीजेपी जिला अध्यक्ष पर हुए हमले को लेकर बालूरघाट से लोकसभा सांसद डॉ. सुकांता मजूमदार पहुंचे। उन्होंने हमले का आरोप टीएमसी पर लगाया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था खत्म हो चुकी है। खुलेआम बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले हो रहे हैं।

राज्य के मंत्री जाकिर हुसैन पर भी बम से हमला

बता दें कि बुधवार को पश्चिम बंगाल के श्रम मंत्री जाकिर हुसैन पर भी कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला किया था। बमों से किए गए इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। जाकिर हुसैन पर हमला उस समय किया गया जब वह नीमतीता रेलवे स्टेशन पर कोलकाता के लिए ट्रेन में बैठने जा रहे थे।

See also  छत्तीसगढ़ की बड़ी खबर: कलेक्टर होंगे DMF के अध्यक्ष, प्रभारी मंत्री नहीं सांसदों को मिलेगी परिषद में जगह, संशोधित परिषद को लेकर राजपत्र में हुआ प्रकाशन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।