रायपुर। भटगांव के रहने वाले आदिवासी युवक पंकज बेक की सरगुजा पुलिस के साइबर सेल (Cyber cell) में मौत के मामले में उनकी पत्नी ने केंद्रीय समाज कल्याण मंत्री थावरचाद गहलोत (Union Social Welfare Minister Thawarchad gahlot) से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। पंकज बेक की पत्नी ने पुलिस हिरासत में पति की मौत मामले में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

वहीं इससे पहले केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने भी पुलिस हिरासत में पंकज बेक की मौत की शिकायत केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की थी। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन की उपलब्धि गिनाने गहलोत रायपुर पहुंचे थे। उस दौरान मृतक पंकज बेक की पत्नी ने उनसे मुलाकात की।

बता दें कि भटगांव के रहने वाले पंकज और इमरान नाम के दो युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा है कि हिरासत के दौरान पंकज रविवार की रात लॉकअप से फरार हो गया था। सोमवार सुबह निजी नर्सिंग होम में फांसी के फंदे पर झूलते हुए संदेहास्पद परिस्थितियों में उसका शव बरामद हुआ था।

See also  आर्मी को मिली सूरत में बनाई गई 51 के-9 वज्र हॉवित्जर गन,रक्षा मंत्री ने किया राष्ट्र को समर्पित

मामले के तूल पकड़ते ही आईजी केसी अग्रवाल ने कार्रवाई करते हुए कोतवाली प्रभारी विनीत दुबे, 2 सब इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। मामले में मीडिया से बात करते हुए आईजी ने मामले में पुलिसकर्मियों की चूक मानी और मामले में विभागीय जांच के भी आदेश दिये थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।