टीआरपी न्यूज़। दुबारा शादी से मना करने पर एक विधवा महिला की नाक और जीभ काट दी गई। मामला पश्चिमी राजस्थान ( Rajasthan ) में जैसलमेर जिले का है। यहां गंभीर रूप से घायल महिला का जोधपुर में इलाज चल रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित महिला के भाई ने उस संबंध में सांकड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया है।

मुख्य आरोपी जानू खान को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस के अनुसार, मामला जगीरों की ढाणी से जुड़ा है। यहां एक विधवा पर उसके ससुराल पक्ष के लोग एक अन्य शख्‍स से शादी करने का दबाव डाल रहे थे। लेकिन, महिला इसके लिए राजी नहीं हो रही थी। आरोप है कि इससे गुस्‍साए ससुराल वालों ने महिला के नाक और जीभ को काट दिया। महिला को गंभीर हालात में जोधपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी जानू खान को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

See also  BREAKING : सहायक वन संरक्षकों के प्रभार में बड़ा फेरबदल, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के संभागीय प्रबंधक की कमान आरए पाठक को, आदेश में देखें तबादले की पूरी लिस्ट

6 साल पहले हुई थी महिला की शादी

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के भाई जगीरों की ढाणी निवासी बसीर खान की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उसकी बहन की शादी 6 वर्ष पूर्व जगीरों की ढाणी निवासी कोजे खान के साथ हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद कोजे खान की मौत हो गई। इसके बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग ससुराल के अन्य व्यक्ति के साथ शादी के लिए उस पर दबाव डाल रहे थे, लेकिन उसकी बहन इसके लिये मना कर दिया। इसके बाद मंगलवार को धारदार हथियार से उसकी बहन की नाक और जीभ काट दी गयी। हमलावरों ने उसका दाहिना हाथ भी तोड़ दिया। इस दौरान वहां मौजूद बिस्मिल्लाह ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उस पर भी हमला करके हाथ तोड़ दिया। घायलों को तत्काल सांकड़ा अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया।

See also  फिलहाल अमिताभ जैन की जगह अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू संभालेंगे चीफ सेक्रेटरी का जिम्मा, आदेश जारी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।