नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण भारतीय रेलवे धीरे-धीरे रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के परिचालन को बढ़ा रहा है। एक फरवरी 2021 से देश में सभी पैसेंजर ट्रेन, लोकल ट्रेन और यात्री स्पेशल ट्रेनें चालू होने जा रही है, इस तरह के कई दावे सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं। सरकार के लिए तथ्यों की जांच करने वाली प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल इल खबर की सच्चाई सामने लाई है। 

किया जा रहा है यह दावा

पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने ट्वीट कर बताया कि एक बनावटी तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि रेलवे बोर्ड ने एक फरवरी 2021 से सभी पैसेंजर ट्रेन, लोकल ट्रेन और यात्री स्पेशल ट्रेन चालू करने का एलान किया है। सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। पीआईबी ने इस खबर का फैक्ट चेक करने के बाद इसे फर्जी करार दिया है। कहा गया है कि रेलवे मंत्रालय की ओर से जारी बयान में अभी इस तरह कोई भी फैसला नहीं हुआ है।

See also  छत्तीसगढ़ से पहली बार बनी हिंदी फिल्म 'जानकी चैप्टर 1', 13 जून को देशभर में होगी रिलीज, देखें ट्रेलर…

पीआईबी ने एक फरवरी 2021 से चलने वाली ट्रेनों की वायरल खबर को लेकर अपने दावे में कहा है कि ‘एक तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि रेलवे बोर्ड ने एक फरवरी 2021 से सभी पैसेंजर ट्रेन, लोकल ट्रेन और यात्री स्पेशल ट्रेन चालू करने का एलान किया है। पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने जांच के बाद पाया कि यह दावा फर्जी है। रेल मंत्रालय ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।’

ट्रेनें पहले की तरह कब होंगी सामान्य ?  

गौरतलब है कि इस समय सोशल मीडिया में ऐसी कई खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे लोग सही मान रहे हैं। लेकिन पीआईबी फैक्ट चेक की टीम लगातार इस काम में लगी हुई है, जो वायरल मैसेज की पड़ताल कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाती है। बता दें कि, रेलवे के पूर्व सीईओ वीके यादव ने दिसंबर 2020 में बताया था कि ट्रेनें कब पहले की तरह सामान्य रूप से चलेंगी इस पर फैसला अभी तक नहीं हुआ है, इस पर मंत्रालय फैसला लेगा। 

See also  ओमिक्रान सब-वैरिएंट XBB की चपेट में आए देश के 9 राज्य, तमिलनाडु सबसे आगे

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।