दर्दनाक सड़क हादसे में हुई महिला पार्षद के पति की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

टीआरपी डेस्क। न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में पार्षद पति की मौत की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार एक्टिवा और बाइक में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हुई है। इस हादसे में एक्टिवा सवार बीजेपी पार्षद के पति की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोटा निवासी उमेन्द्र भारतीय गोस्वामी अपने साथी दिलीप जायसवाल के साथ रतनपुर आए थे। जहां से रविवार की दोपहर अपने एक्टिवा में सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान रतनपुर बिलासपुर मेन रोड पर करैहापारा मोड़ के पास कार को ओव्हर टेक करते समय सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

इस सड़क हादसे में कोटा नगर पंचायत के बीजेपी पार्षद पति उमेन्द्र भारतीय गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई। वही जांजगीर के जर्वे पाली निवासी दिलीप जायसवाल, राजेन्द्र धीवर और रतनपुर निवासी सीताराम गोड़ को गंभीर चोंटे आई हैं। जिन्हें बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।