ऑपरेशन के दौरान रोने लगी महिला, इस अस्पताल ने बिल के साथ रोने के भी पैसे ले लिए

टीआरपी न्यूज डेस्क। अस्पताल पहुंची एक महिला मरीज को ऑपरेशन के दौरान रोना भारी पड़ गया। हॉस्पिटल वालों ने उनके बिल में brief emotion के नाम पर अलग से पैसे जोड़ दिए, यानि रोने पर राशि वसूल की। सुनने में थोड़ा अजीब लगे, लेकिन सच में ऐसा हुआ है। महिला सर्जरी के दौरान दर्द सहन नहीं कर पाई और चीखने लगी। जिसके बाद अस्पताल से अलग से चार्ज ले लिया। औरत ने ट्विटर पर बिल की एक फोटो शेयर की है, जो वायरल हो गई।

मामला अमेरिका के हास्पिटल का है जहां, Midge नाम की महिला ने अपने ट्विट हैंडल @mxmclain से बिल की तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें मुख्य सर्जरी के लिए 223 डॉलर चार्ज किया गया। लेकिन brief emotion के नाम पर 11 डॉलर (815.60 भारतीय रुपए) वसूला गया। जिसे देखने के बाद यूजर्स हैरान है। Midge के अनुसार वे अपना मस्सा निकलवाने अस्पताल गई थी। जहां ऑपरेशन के बाद उसे जो बिल मिला। उसे देखकर होश उड़ गए।

See also  कांग्रेस को बड़ा झटका : गोवा के 8 कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल

Midge का ट्वीट काफी वायरल हो गया है। खबर लिखे जाने तक उनके पोस्ट को 15 हजार से ज्याजा रिट्वीट और 1 लाख 94 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। बिल देखने के बाद यूजर्स पर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने बिल का मजाक बनाया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।