मेरठ। यूपी के मेरठ ( Meerut ) में वीभत्स हत्याकांड सामने आया है। यहां एक महिला का 15 टुकड़ों में शव मिला है। ये टुकड़े प्लास्टिक में भरकर कूड़े के ढेर में फेंक दिए गए थे। हालांकि युवती का सिर अभी तक नहीं मिला है, इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पा रही है।

लिसाड़ीगेट थाना इलाके की वारदात

मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना इलाके में कूड़े के ढेर से इस महिला का शव मिला। फतेउल्लाहपुर गांव (Fatehullah Village) के कब्रिस्तान के पीछे 15 टुकड़ों में मिली महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। शव पर कोई वस्त्र न मिलने से रेप की भी आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

शव को स्थानीय लोगों ने देखा, जब आवारा कुत्ते उसे नोच रहे थे। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान न हो, इसके लिए उसके सिर को अलग कर दिया गया। शव से तेज दुर्गंध आने की वजह से भी लोगों का ध्यान उधर गया. जब लोग पास गए तो कुत्ते शव को नोच रहे थे।

See also  रामजन्मभूमि विवाद- अयोध्या में 10 दिसंबर तक धारा 144 लागू, छावनी में तब्दील हुआ जिला

सीसीटीवी से सुराग मिलने की उम्मीद

मेरठ सिटी के एसपी अखिलेश नारायण सिंह ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया, ‘लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में एक कब्रिस्तान के पीछे कूड़े का ढ़ेर है, जिसपर एक बोरे में 35 वर्षीय महिला की सिर कटा शव मिला। आस-पास के क्षेत्रों में सूत्र लगाए गए हैं, CCTV भी देखे जा रहे हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।