सारंगढ़। तेलंगाना के हॉट जोन से आए श्रमिक ने क्वॉरेंटाइन सेंटर सारंगढ़ में ग्राम पंचायत अमली पाली फांसी के स्कूल में फांसी लगााकर अपनी जान दे दी है। बता दें कि 3 दिन पहले अपने एक साथी के साथ यह युवक सारंगढ़ पहुंचा था।


मिली जानकारी के अनुसार मुताबिक तेलंगाना के जिस स्थान पर यह श्रमिक रह रहे थे वह कोरोना का हॉट जोन है। ऐसे में जब किसी कदर दोनों श्रमिक मित्र सारंगढ़ पहुंचे तो इन्हें कोरेनटाइन सेंटर में एक अलग कमरे में रखा गया था। ताकि संक्रमण का संभावित खतरा उस सेंटर में रुके हुए अन्य लोगों को न हो।

थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि युवक पिछले कुछ दिनों से विक्षिप्तों जैसा हरकत कर रहा था। वह स्वयं में बड़बड़ाता हुआ दिखाई दे रहा था। जिसे सारंगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी इलाज के लिए लाया गया था। बीती रात लगभग 3:00 बजे उस युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके साथ रुके एक अन्य साथी से पूछताछ की जा रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।