वाशिंगटन। Donald Trump डोनाल्ड ट्रंप की छोटी बेटी Tiffany Trump टिफनी ट्रंप ने अपनी सगाई की घोषणा की है। Engagement in White House टिफनी ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में अपने पिता के राष्ट्रपति के तौर पर आखिरी दिन माइकल बुलोस से सगाई की। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके दी।

माइकल बुलोस के साथ फोटो शेयर करते हुए टिफनी ट्रंप ने लिखा, ‘व्हाइट हाउस में ऐतिहासिक अवसरों का जश्न मनाने और अपने परिवार के साथ यहां रहना एक सम्मान है, लेकिन मेरे मंगेतर माइकल के साथ सगाई से ज्यादा खास नहीं है।’

टिफनी के मंगेतर माइकल बुलोस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मैंने अपनी जिंदगी के प्यार के साथ सगाई की। अब हम एक साथ नेक्स्ट चैप्टर का इंतजार कर रहे हैं।’

बता दें कि 27 साल की टिफनी ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप और उनकी दूसरी पत्नी मार्ला मेपल्स की इकलौती संतान हैं। उन्होंने जॉर्ज टाउन विश्वविद्यालय के लॉ स्कूल से स्नातक किया है। टिफनी के मंगेतर माइकल बुलोस की उम्र 23 साल है और नाइजीरियाई उद्योगपति के बेटे हैं।

See also  बस्तर राइजिंग से मिलेगी बस्तर की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और उद्यमशीलता को राष्ट्रीय पहचान

नाइजीरिया के लागोस से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद उन्होंने अपना ग्रेजुएशन लंदन से किया है। लंदन में ही माइकल और टिफनी की पहली मुलाकात हुई थी। ट्रंप के 5 बच्चे हैं। ट्रंप की मौजूदा पत्नी मेलानिया ट्रंप से 14 साल का बेटा बैरन है, जबकि पूर्व पत्नी इवाना ट्रंप से डोनाल्ड ट्रंप जूनियर (43), इवांका (39) और एरिक ( 37) तीन बच्चे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।