टीआरपी डेस्क। साल 1993 में हुए मुंबई सीरियल बम धमाके के दोषी यूसुफ मेनन की शुक्रवार को महाराष्ट्र की नासिक रोड जेल में मौत हो गई। इस मामले के मुख्य आरोपी टाइगर मेमन का भाई यूसुफ उम्रकैद की सजा काट रहा था। यूसुफ मेनन पर सीरियल धमाकों की साजिश में शामिल होने का आरोप था। उसकी मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

https://www.youtube.com/watch?v=_1p-A_gAxck

यूसुफ मेमन को साल 2007 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। पहले वह मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में बंद था। साल 2018 में उसे नासिक की जेल में भेज दिया गया था। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उसकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

बता दें कि साल 1993 में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक के बाद हुए 12 बम धमाकों से कांप उठी थी। 12 मार्च को दो घंटे और 10 मिनट के अंदर हुए इन 12 धमाकों की चपेट में आकर करीब 317 लोग मारे गए थे। इस धमाके में अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम का नाम भी आया था। इसी घटना के बाद दाऊद भारत छोड़ कर भाग गया था। 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।