रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार एक तरह पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास कर रही है। वहीं

प्रदेश की राजधानी रायपुर में स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में महिला के साथ बदतमीजी किए

जाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं महिला से बदतमीजी किए जाने का वीडियो सोशल

मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

 

दरअसल इसके पीछे एक निजी ट्रैवल्स एजेंसी के लोगों का दुर्व्यवहार किया जाना है। आपको बता दें

कि दिल्ली की कंपनी ने राजधानी के एक निजी ट्रेवल्स के मालिक को संचालित करने का ठेका दिया है।

 

आपको बता दें की एयरपोर्ट में कुछ अनाधिकृत व्यक्ति जो पेशे से ड्राइवर हैं। वो आए दिन मारपीट

करते हैं इतना ही नहीं उनके ऊपर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। जिनकी वजह से यात्रियो को

आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि यात्रियों के साथ किसी प्रकार की भी अनहोनी

होती है तो इसकी जिम्मेदारी एयरपोर्ट अथॉरिटी की नहीं होगी ऐसा अथॉरिटी का कहना है।

See also  CGPSC Result 2025 Out: सीजी पीएससी प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, प्रदेश के 3921 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती…

 

आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह महिला यात्री के साथ बदतमीजी हो रही है

वीडियो के मुताबिक एक महिला एयरपोर्ट से जाने के लिए निजी टैक्सी बुलाई थी। मगर एयरपोर्ट में काम

कर रहे ट्रैवल्स कंपनी के कर्मचारियों ने महिला को प्राइवेट टैक्सी में जाने से रोका और उसके साथ

बदतमीजी की है। वीडियों में किसी ने उस महिला की सारी बाते रिकॉर्ड कर ली है जिसमें महिला ने

कर्मचारियों पर बदतमीजी का आरोप लगाया है। वहीं आपको बता दें की इससे पहले भी एयरपोर्ट में

पार्किंग के कर्मचारियों का गाली गलौच करने वीडियो आ चुका है। इसके बावजूद एयरपोर्ट अथॉरिटी

किसी तरह से कोई एक्शन नहीं लेती है।

यात्रियों को रहना होगा सजग

एयरपोर्ट अथॉरिटी को केवल राजस्व कमाने से मतलब है। यात्रियों की सुरक्षा के क्या इंतजाम है इस

ओर अथॉरीटी का ध्यान ही नहीं है। उलट एयरपोर्ट अथॉरीटी का कहना है कि इसके लिए केवल

See also  निर्मला सीतारमण ने माना, इस साल निगेटिव या जीरो के करीब रहेगी जीडीपी ग्रोथ की दर

यात्रियों को ही सजग होना पड़ेगा।

 

एयरपोर्ट के संचालन में छत्तीसगढ़ शासन का हस्तक्षेप नहीं है, इसका संचालन केंद्र सरकार द्वारा किया

जाता है। सासंद ही इस मामले में कोई ठोस पहल कर सकते हैं। मगर जब टीआरपी ने जब व्यस्त

सांसदों से चर्चा करने की कोशिश की तो उन्होंने अगले दिन फोन करना कहकर इस संदर्भ में चर्चा ही नहीं की।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।