टीआरपी डेस्क:- जैश-ए-मोहम्मद  से जुड़े टेलीग्राम चैनल पर मसूद अजहर के एक मैसेज को खुफिया

एजेंसियों ने इंटरसेप्ट किया है. मसूद अजहर के मैसेज में राम जन्म भूमि पर हमले की साजिश की बात

कही गई है. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट जारी किया गया है. इसे देखते हुए अयोध्या समेत देश के

अहम स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा गया है.

 

अभी हाल में दिल्ली पुलिस को एजेंसियों से ऐसी ही एक खुफिया जानकारी मिली थी जिसमें कहा गया था कि

विरोध प्रदर्शन के दौरान आतंकी संगठन दिल्ली में कोई बड़ी वारदात कर सकते हैं. इसलिए हरियाणा, उत्तर

प्रदेश और राजस्थान की पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस संपर्क में है. इसके साथ ही दिल्ली से लगे सभी राज्यों के

बॉर्डर पर पुलिस पिकेट की तैनाती की गई और वाहनों को पूरी तरह से चेक करने के बाद ही दिल्ली में प्रवेश

करने की इजाजत दी गई.

See also  बाघिन की मौत पर नेता प्रतिपक्ष ने उठाया सवाल, जंगल सफारी के अफसरों की लापरवाही के चलते घटना होने का लगाया आरोप

Image result for ramjanm bhumi

निशाना बनाने की धमकी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को अक्टूबर 2019 में लश्कर-ए-तैयबा का पत्र मिला था, जिसमें जम्मू-कश्मीर में

भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से कथित ज्यादतियों का बदला लेने के लिए प्रधानमंत्री सहित देश के गणमान्य

लोगों को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी. इसी तरह सितंबर 2019 में जैश-ए-मोहम्मद के शम्शे वानी की ओर

से लिखे गए एक अन्य धमकी भरे पत्र में यह दावा किया गया था कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने

के लिए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को निशाना बना कर बदला लिया जाएगा.

 

यही नहीं इससे पहले जुलाई 2019, मई 2019, मार्च 2019 और फरवरी 2019 में भी अलग-अलग आतंकवादी समूहों

की ओर से भारत के शीर्ष नेताओं सहित कई जगहों पर आतंकी हमलों की चेतावनी भी दी जा चुकी है.(एजेंसी से इनपुट)

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  आत्म निर्भर भारत: PM-ई विद्या की घोषणा, हर क्लास के लिए अलग टीवी चैनल सहित कई योजनाएं

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।