रायपुर। राजधानी के वार्ड क्रमांक 32 के बूथ क्रमांक 399 में मतदान शून्य घोषित कर दिया है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन के प्रतिवेदन पर नगर निगम रायपुर के इस बूथ पर 23 दिसंबर

को फिर से मतदान होगा।

 

इस केन्द्र में मतदान के दौरान त्रुटिवश निर्वाचक नामावली में विलोपित मतदाताओं को वोट करने की

अनुमति देने की जानकारी सेक्टर अधिकारी के माध्यम से मिली थी। जिससे मतदान प्रक्रिया का दूषित

होना संभव पाया गया।

 

इसकी जानकारी जिला निर्वाचन आयोग की राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई। जिसके बाद राज्य

निर्वाचन आयोग द्वारा आज 21 दिसम्बर को इस केन्द्र में मतदान कार्रवाई को शून्य घोषित किया है।

वहीं 23 दिसंबर को पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया।

 

इस वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजीव कुमार अग्रवाल, कांग्रेस के प्रमोद मिशअरा,

सार्थक शर्मा, सागर बाघमारे, विकास मिश्रा, विनोद पहावा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर खड़े हैं।

सभी दलों का आरोप है कि 12 फर्जी मतदान बूथ में पड़े हैं। जो कि विजय नगर प्राथमिक शाला

अवंति विहार में स्थित है।

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रायपुर ने महर्षि वाल्मिकी वार्ड नंबर 32 के केन्द्र क्रमांक 399

के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 23 दिसम्बर सोमवार को पार्षद पद के लिए सुबह 8 बजे से

5 बजे तक पुर्नमतदान में भाग लेकर अपने मताधिकार का उपयोग करें।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।