टीआरपी डेस्क। TVS Orbiter Launched : भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एक और नया नाम जुड़ गया है। टीवीएस (TVS) मोटर कंपनी ने अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube की सफलता के बाद अब एक और नया मॉडल पेश किया है, जिसका नाम है TVS Orbiter। यह स्कूटर न सिर्फ दिखने में मॉडर्न है, बल्कि इसमें ऐसे फीचर्स शामिल किए गए हैं जो इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं।

ऑर्बिटर को एक स्टाइलिश और प्रैक्टिकल डिज़ाइन के साथ बाजार में उतारा गया है, जिसमें यूथ को ध्यान में रखकर कलर ऑप्शंस की अच्छी रेंज दी गई है। स्कूटर छह अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है – नियॉन सनबर्स्ट, स्ट्रैटस ब्लू, लुनार ग्रे, स्टेलर सिल्वर, कॉस्मिक टाइटेनियम और मार्शियन कॉपर। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली और बेंगलुरु में 99,900 रुपये रखी गई है, जिसमें PM e-Drive स्कीम का लाभ भी शामिल है।

TVS Orbiter Launched : बैटरी और रेंज की बात करें तो TVS Orbiter में 3.1 kWh की बैटरी मिलती है, जो सिंगल चार्ज पर IDC रेटिंग के अनुसार करीब 158 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है। यह स्कूटर दो राइडिंग मोड्स – इको और पावर के साथ आता है, जिससे राइडर जरूरत के हिसाब से परफॉर्मेंस और बैटरी की बचत में संतुलन बना सकता है।

See also  अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी ऐपल ने हटाया यह एप्लीकेशन, मानवाधिकार नीति का दिया हवाला

इसके राइडिंग कम्फर्ट को ध्यान में रखते हुए इसमें 845 मिमी लंबी फ्लैटफॉर्म सीट, स्ट्रेट लाइन फूटबोर्ड और अपराइट हैंडलबार दिए गए हैं। साथ ही, 290 मिमी का बड़ा फूटस्पेस भी लंबी राइड्स को आरामदायक बनाता है।

जहां तक बात फीचर्स की है, तो ऑर्बिटर इस मामले में काफी आगे है। इसमें क्रूज़ कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, जियो फेंसिंग, टाइम फेंसिंग, टोइंग अलर्ट, क्रैश और फॉल डिटेक्शन जैसे एडवांस्ड सेफ्टी और कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा स्कूटर में 34 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज, फ्रंट वाइजर, एज-टू-एज एलईडी हेडलैंप, USB चार्जिंग पोर्ट और कलर एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसी प्रैक्टिकल खूबियां भी शामिल हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।