बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों गर्मी के तेवर जोरों पर हैं। पूरे प्रदेश में लू के हालात हैं। वहीं बिलासपुरमें गर्मी का पारा 44 के पार चला गया है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुविधा के लिए दो दिनका अवकाश घोषित किया है। वहीं रायपुर संभाग में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। सुबह 7.30 से10.30 बजे तक स्कूल में कक्षाएं संचालित किए जाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दिए गए हैं।टीआरपी न्यूज से चर्चा के दौरान डीईओ जी.आर. चंद्राकर ने बताया कि स्कूल में दोपहर से पहले अवकाशकिए जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। ताकि बच्चों की सेहत गर्मी के चलते खराब न हो। आपको बता दें कि राजधानी का तापमान शनिवार को 44 डिग्री तक पहुंच गया है। बिलासपुर में इन दिनोंप्रदेश में सबसे ज्यादा आसमान आग उगल रहा है। जिले में 27 अप्रैल को दोपहर 11 बजे तापमान 44 डिग्री
See also  Maharashtra Election : इस बार 170 आत्मसमर्पित नक्सली करेंगे मतदान, पुख्ता बंदोबस्त के साथ चुनाव संपन्न कराने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम
सेंटिग्रेट तक पहुंच गया, जबकि प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान बिलासपुर की तुलना में कुछ कम है।रायपुर में जहां तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं अंबिकापुर में 40.7 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड में40,9 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर में 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।