टीआरपी डेस्क:- भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को मजबूत शुरुआत के बाद जल्द ही सुस्ती

का माहौल बन गया और फिर कारोबार के दौरान बाजार पर दबाव हावी रहा. इसके बाद सेंसक्स

71 अंक गिरकर 40,939 पर और निफ्टी 33 अंक गिरकर 12,054 पर बंद हुआ.

 

SHARE MARKET NEWS

दरअसल कमजोर ग्लोबल संकेत की वजह से भारतीय बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही सेंसेक्स

और निफ्टी लाल निशान में कारोबार करने लगा. इस तरह से बाजार में 3 दिनों की तेजी पर सोमवार

को ब्रेक लग गया. ऑटो, FMCG, मेटल शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. जबकि IT, रियल्टी

शेयरों में खरीदारी रही. बैंक निफ्टी भी आज 40 अंक गिरकर 31,974 पर बंद हुआ है. ऊपरी स्तर से

फिसला बाजार कारोबार के दौरान सोमवार को नया रिकॉर्ड बनाने के बाद सेंसेक्स और बैंक निफ्टी

ऊपरी स्तरों से फिसल गए. सोमवार को सेंसेक्स 159 अंकों की तेजी के साथ 41 हजार के पार 41,169

See also  आरजी कर रेप मामले में 3 सीनियर आईपीएस अफसर सस्पेंड, सीएम शुभेंदु अधिकारी का एक्शन

पर खुला और निफ्टी करीब 45 अंकों की तेजी के साथ 12,131 पर खुला. कारोबार के दौरान सेंसेक्स

41,185.03 तक उछला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी

सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र के मुकाबले तेजी के साथ 12,131.35 पर खुला था और 12,134.65 तक

उछला.

 

PNB के शेयर में गिरावट

सरकारी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के शेयर सोमवार को बीएसई में करीब तीन फीसदी गिर गए.

ऐसा बीते वित्त वर्ष में फंसे कर्ज के 2,617 करोड़ रुपये के होने की सूचना के बाद हुआ. आरबीआई के

अनुसार सकल गैर निष्पादित संपत्तियां (एनपीए) 31 मार्च को 81,089.70 रुपये थी, लेकिन पीएनबी ने

इसे 78,472.70 रुपये दर्ज कराया है.

थोक महंगाई दर में बढ़ोतरी

वहीं नवंबर में थोक महंगाई में बढ़त देखने को मिली है. नवंबर में थोक महंगाई अक्टूबर के 0.16 फीसदी

से बढ़कर 0.58 फीसदी पर आ गई है. महीने दर महीने आधार पर नवंबर में खाने-पीने की चीजों की थोक

See also  राज्य के 18 डीएसपी का हुआ प्रमोशन, देखिए पूरी सूची…

महंगाई दर 7.65 फीसदी से बढ़कर 9.02 फीसदी रही है.

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।